5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
देश

40 हजार रुपये किलो वाला ये मशरूम ब्रिक्स समिट के डिनर में परोसा गया!

✍ Mamta Singh 📅 14 सितंबर 2026 👁 60 बार पढ़ा गया
40 हजार रुपये किलो वाला ये मशरूम ब्रिक्स समिट के डिनर में परोसा गया!

भारत ने 18वीं ब्रिक्स समिट की मेजबानी की। 12-13 सितंबर तक राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए इस समिट में दुनिया भर के लीडर्स हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। भारत ने 18वीं ब्रिक्स समिट की मेजबानी की। ब्रिक्स समिट में शामिल नेताओं और विदेशी मेहमानों के लिए शनिवार को खास गाला डिनर का आयोजन किया गया था। इस डिनर में भारत की कई अलग-अलग डिशेज मेहमानों को परोसी गईं, जिसमें गुच्छी मशरूम भी शामिल था। ये दुनिया के सबसे महंगे मशरूमों में से एक है। बता दें कि, गुच्छी मशरूम की कीमत 40 हजार रुपये प्रति किलो तक है

ब्रिक्स में परोसे गए गुच्छी मशरूम

ब्रिक्स में परोसे गए गुच्छी मशरूम को केसर, किशमिश, मामरा बादाम के साथ बनाया गया था। ये मशरूम क्वालिटी के हिसाब से 40 हजार रुपये किलो तक बिकता है। दरअसल इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू हाई है और इसकी खेती नहीं की जाती हैष ये मशरूम पहाड़ों में दुर्गम जगहों पर प्राकृतिक रूप से पाया जाता है और इसी वजह से इसके मिलने का समय भी सीमित ही होता है। गुच्छी मशरूम मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी इलाकों में मिलती है। यह आमतौर पर पहाड़ और जंगलों में उगती है। गुच्छी के उगने के लिए खास तरह का वातावरण जरूरी होता है। मिट्टी की स्थिति, नमी, तापमान में बदलाव और बर्फ पिघलने के बाद बनने वाली परिस्थितियां इसके विकास के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। इसी वजह से गुच्छी आसानी से नहीं मिलती और इसे खास व दुर्लभ मशरूम माना जाता है।

गुच्छी मशरूम क्यों इतनी महंगी होती है?

गुच्छी मशरूम कब उगेगी, इसका सही अंदाजा लगाना आसान नहीं होता। इसके अलावा, इसे इकट्ठा करने का मौसम भी बहुत छोटा होता है। कम उपलब्धता और इसे जंगलों से चुनकर निकालने की वजह से गुच्छी दुनिया की महंगी खाने वाली मशरूम में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अच्छी क्वालिटी की सूखी गुच्छी की कीमत करीब 15,000 से 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। हालांकि, इसकी कीमत क्वालिटी, उपलब्धता और बाजार की स्थिति के हिसाब से बदलती रहती है। बेहतर क्वालिटी वाली गुच्छी के लिए कई बार इससे भी ज्यादा कीमत मिल सकती है। यही वजह है कि गुच्छी को एक खास और महंगी मशरूम माना जाता है।

गुच्छी मशरूम खाने केजान लें फायदे और न्यूट्रिएंट्स?

गुच्छी मशरूम को सिर्फ अपने खास स्वाद और ज्यादा कीमत के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इसमें कई न्यूट्रिशनल वैल्यू भी पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में गुच्छी मशरूम में विटामिन डी होने की भी बात कही गई है। हालांकि, इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा हर मशरूम में एक जैसी नहीं होती। यह उसकी प्रजाति, उसे उगाने की जगह और परिस्थितियों के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती है कि मशरूम ताजा है या सूखा हुआ। इस वजह से गुच्छी को पोषक तत्वों से भरपूर एक खास मशरूम माना जाता है, जिसे बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।