5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
राज्य

यूपी में 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों का मानदेय 50% बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये

✍ Mamta Singh 📅 17 सितंबर 2026 👁 60 बार पढ़ा गया
यूपी में 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों का मानदेय 50% बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये

 उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में लंबे धरने के बाद राज्य के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को नौ हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा का बड़ा ऐलान किया है।

पंचायत सहायकों का मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है (50% की बढ़ोतरी)। बढ़ा हुआ मानदेय अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव अब अपनी मर्जी से किसी पंचायत सहायक को नहीं हटा सकेंगे। हटाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी फैसला लेगी। आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे और आंदोलन के कारण हटाए गए सहायकों को बहाल किया जाएगा।  महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाएगी।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।