4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले.

✍ Mamta Singh 📅 21 सितंबर 2026 👁 49 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले.

उत्तर प्रदेश में 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है. ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था की शिकायतों के बीच डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा विभाग से हटाकर श्रम एवं सेवायोजन विभाग भेजा गया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले है. रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमृत अभिजात को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ऊर्जा विभाग में बदलाव लगातार आ रही बिजली की शिकायतों के बाद किया गया है.

IAS अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा की विभाग से हटा कर उच्च शिक्षा विभाग में तैनाती की है. वहीं, अब चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ IAS वी हेकाली झिमोमी को दी गई है, उनके पास वन एवं पर्यावरण विभाग था.

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।