4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

लखनऊ में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

✍ Mamta Singh 📅 19 सितंबर 2026 👁 42 बार पढ़ा गया
लखनऊ में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

लखनऊ 19-09-2026 I उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर प्रतीकात्मक रूप से 21 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष 797 अभ्यर्थियों को उनके संबंधित विभागों के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

चयनित अभ्यर्थियों का विवरण:

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 357 एक्स-रे टेक्नीशियन। आयुष विभाग के 404 अभ्यर्थी (होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, आयुर्वेद व होम्योपैथी के प्रोफेसर व रीडर आदि)। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के 48 अनुदेशक। उद्योग निदेशालय (कानपुर) के अंतर्गत 9 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी छह महीनों के भीतर उत्तर प्रदेश में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स विभाग में लगभग 42,000 नियुक्तियां की जाएंगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा अगले 6 महीनों में 25,000 से 30,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। शिक्षा चयन आयोग द्वारा 20,000 से 25,000 और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 15,000 से 16,000 युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

सीएम योगी ने पिछली सरकारों की भर्ती प्रक्रियाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में था, लेकिन वर्तमान डबल इंजन सरकार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ योग्यता के आधार पर नौकरियां दे रही है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।